★★★ सावधान ★★★

[ बच्चे व डरपोक लोग दूर ही रहें ]

☟
✆
✉

न होगा सूखापन, न फटेंगे होंठ, सर्दियों में होंठों पर गुलाबों जैसी रंगत के लिए अपनाएं ये Tips

सर्दियों के समय होंठ फटने की समस्या बहुत ज्यादा होती है। कई बार तो समस्या इतनी बढ़ जाती है कि होंठों से खून तक आने लगता है। ऐसे में आपके लिए सबसे जरूरी ये हो जाता है कि उनकी केयर कैसे की जाए। केयर करने से पहले ये जानना भी जरूरी है कि ये समस्या क्यों बढ़ती है और आखिर क्या वो गलतियां हैं जो आपको ज्यादा परेशान करती हैं।
क्यों होंठों में ज्यादा समस्या होती है? आपकी बाकी स्किन की तरह होंठों में ऑयल ग्लांड्स नहीं होते हैं यानी वो और ज्यादा सेंसिटिव होते हैं सर्दियों को लेकर। उनके ड्राई होने पर इसीलिए उनके ज्यादा फटने और खून तक आने की संभावना होती है। इसीलिए सबसे पहले हवा की ह्यूमिडी जाते ही होंठों पर असर होता है। साथ ही, होंठों की स्किन बाकी जगह से ज्यादा पतली होती है इसलिए होंठों की ड्राईनेस का ज्यादा ख्याल रखना होता है।

Watch Latest Video

1. बार-बार होंठों पर थूक का लगना-
कई लोगों की आदत होती है कि वो होंठों को बार-बार मुंह लगाते हैं। ऐसे में सलाइवा आपके होंठों में लगता है और वो जैसे ही सूखता है वैसे ही और भी ज्यादा ड्राइनेस फील होने लगती है। ये सबसे बड़ी गलती है जो आम तौर पर लोग करते हैं।
2. कॉस्मेटिक्स ध्यान से चुनें-
लिप कॉस्मेटिक्स के कारण भी एलर्जी हो सकती है। कोशिश करिए कि आप मेटल केसिंग वाली लिपस्टिक न लें। लिपस्टिक फॉर्मूला भी ड्राई हो सकता है। इसीलिए कई लोगों की शिकायत होती है कि लिपस्टिक लगाते ही उनके होंठ सूख गए।

Watch Latest Video

3. फेस पैक होंठों में भी लगाना-
कई लोग ये ध्यान नहीं देते और अपने होंठों पर ऐसे ही वो फेस पैक लगा लेते हैं। इसकी वजह से होंठ फटने लगते हैं।
Home